देहरादून, जून 26 -- हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 300 के करीब निहंग कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेडिंग पार कर राज्य में दाखिल हो गया। प्रारंभिक रोकथाम के प्रयासों के बावजूद समूह को सीमा पर नहीं रोका जा सका और समूह आगे बढ़ गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तत्काल हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। देर रात तक यह स्थिति बनी रही। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में प्रशासन से बातचीत के बाद कुछ निहंग मान गए, लेकिन कुछ निहंगों के चुपचाप देहरादून में घुसने की सूचना है। पूरा मामला कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय लोगों और निहंगों से जुड़े विवाद को लेकर है। बीते 16 जून को कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर शुरु हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। एक स्थानीय युवक और नि...