पटना, सितम्बर 28 -- पटना की सड़कों पर फिर बवाल हुआ है। दरअसल हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने पटना में जमकर प्रदर्शन किया है। पटना में सीपीआई (एम), AISF, AIKF समेत कई अन्य संगठनों जुड़े लोग सड़क पर उतरे तो खूब हंगामा हुआ। इस प्रदर्शन में किसान औऱ मजदूर भी शामिल थे। सुबह के वक्त प्रदर्शनकारी गांधी मैदान में जुटे और फिर वहां से राजभवन मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में गरीब मजदूर और अल्पसंख्यक महिलाएं भी शामिल थीं। लेकिन इस प्रदर्शन के देखथे हुए पुलिस पहले से ही तैनात थी। पटना की कई सड़के छावनी में तब्दील थीं। जगह-जगह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शन कारी किसी तरह जेपी गोलंबर तक पहुंच गए। यहां पुलिस ने उन्हें रोका तो वो पुलिसकर्मियों से उलझ गए। प्रदर्शनकारियों ने यहां बैरिकेड भी तोड़ दिया। इन प्रदर्शनकारियों ...