नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लागू होने के पहले ही दिन प्रशासन को एक अनोखी चुनौती का सामना करना पड़ा। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें तैनात थीं, लेकिन कपासहेड़ा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार ने पूरी व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। शाम होते-होते बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस के लिए वाहनों को रोकना और उनके दस्तावेजों की जांच करना मुश्किल हो गया। इसका फायदा उठाकर कई वाहन बिना जांच के दिल्ली में प्रवेश करते रहे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह से ही गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले प्रमुख रास्तों पर जांच अभियान शुरू कर दिया गया था। राजोकरी बॉर्डर, द्वारका एक्सप्रेसवे टोल, बिजवासन और कपासहेड़ा बॉर्डर पर दिल्ली ट्...