सोनभद्र, अगस्त 18 -- सोनभद्र,संवाददाता। सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने से परेशान ग्रामीण किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। ग्राम पंचायत बेलछ, रुदौली, मकरीबारी तथा मारकुंडी के टोला पेड़रहवा, कुसहिया और धवराडीह के ग्रामीणों ने बैराज डैम से पंप लगाकर पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग की। किसानों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। किसानों ने बताया कि संबंधित गांव आदिवासी बाहुल्य, अति पिछड़े और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। करीब 20 हजार की आबादी वाले इन गांवों में बड़ी मात्रा में कृषि भूमि आज भी सिंचाई सुविधा से वंचित है। किसानों के अनुसार करीब 50 हजार बीघा भूमि असिंचित है। वर्षा आधारित खेती होने के कारण बारिश कम होने पर किसानों की मेहनत और लागत दोनों ...