महाराजगंज, जुलाई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब जिले की नदियों पर दिखने लगा है। सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे के बीच महज 16 घंटे में वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से छोड़े जाने वाले पानी का डिस्चार्ज 92 हजार 900 क्यूसेक से बढ़कर 1 लाख 52 हजार 900 क्यूसेक हो गया। 60 हजार क्यूसेक पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले में भी 63 मिमी बारिश होने से रोहिन व राप्ती समेत अधिकांश नदियों का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अनुसार जिले व नेपाल क्षेत्र के सभी तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं। यह भी पढ़ें- सोनाखान में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर, दहशत में लोग भारी बारिश के कारण निचलौल क्षेत्र के भेड़िहारी गांव के समीप गंडक नदी के तटबंध पर कई स्थानों पर भारी बारिश से रेन कट्स बन गए हैं।...