बैराज से गंगा में छोड़े गए पानी ने ढाया कहर, एक बिजली का टावर ढहा, दो क्षतिग्रस्त, सड़क पर आया पानी
हस्तिनापुर (मेरठ) संवाददाता, जुलाई 30 -- पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात से पश्चिमी यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह बिजनौर बैराज से एक लाख 75 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से मेरठ में कटान तेज हो गया है। शेरपुर गांव के पास गंगा के तेज बहाव में बिजली हाईटेंशन लाइन का टावर बह गया, जबकि इस लाइन के दो अन्य टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि यह लाइन दौराला के मटौर से बिजनौर के नहटौर जा रही है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सचिन चौधरी, राजस्व, सिंचाई विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जलस्तर, कटान और तटबंध का निरीक्षण किया। बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत और आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया है, हालांकि तेज बहाव के कारण कार्य में दिक्कत आ रही है। वहीं हस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.