बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। शहर के बैराज रोड पर रविवार को कई घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर की तेज गर्मी में जाम में फंसे राहगीर और वाहन चालक हलकान नजर आए। रविवार को दोपहर एनएच-34 बैराज पर रोड पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक फैल गया और वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोगों की हालत खराब हो गई। बाइक सवारों और छोटे चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। कई लोग पानी और छांव की तलाश करते नजर आए।स्थानीय यह भी पढ़ें- गढ़पुरा बाजार में जाम लगने से बढ़ी लोगों की परेशानी लोगों ने जाम के दौरान यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि समय रहते ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाता तो इतनी बड़ी समस्या नहीं ह...