महाराजगंज, अगस्त 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के उत्तरी हिस्सों में भोटेकोशी व त्रिशूली नदी में तबाही मचाने वाले फ्लैश फ्लड के बाद लोग नेपाल से आ रहे गंडक नदी के डिस्चार्ज और जलस्तर पर टकटकी लगाए हुए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा शनिवार शाम 4 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर फिलहाल नियंत्रण में है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज का डिस्चार्ज 99 हजार 800 क्यूसेक दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नेपाल को लेकर अलर्ट के बीच यूपी के इस जिले बढ़ा बाढ़ का खतरा, तेजी से बढ़ रही नदीगंडक नदी का जलस्तर यह सुबह 8 बजे से स्थिर बना हुआ है। बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 110.41 मीटर व डाउनस्ट्रीम जलस्तर 106.86 मीटर है। यह खतरे के निशान 109.670 मीटर से नीचे है। डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक से नीचे और स्थिर रहने के कारण फिलहाल दियारा क्षेत्र के गांवो...