मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- रामराज पहाड़ों व मैदानी क्षेत्री में हो रही बारिश से गंगा बैराज पर गंगा उफान पर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। इतना ही नहीं भूगर्भ से निकले चोये के पानी से करीब आधा दर्जन गांवों की फसलें जलमग्न हो गई है। एसडीएम जानसठ ने टीम के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।गुरुवार की रात्रि में हरिद्वार से से गंगा नदी में पानी छोड़ा गया, जिसकी वजह से जलस्तर चेतावनी बिंदु से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे रह गया था। लगातार जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में भी दहशत है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे गंगा नदी के अपस्ट्रीम 221.50 मीटर व डाउनस्ट्रीम में 218.60 मीटर की माप तथा गंगा नदी के निस्सारण की 63278 क्यूसेक माप दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर घटा जबकि अतिरिक्त जल मध्य गंगा नहर स्टेज 1 में करीब ...