देहरादून, जून 25 -- बैरागीवाला हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पीड़ित परिवार के बच्चों को शिक्षा और आर्थिक सहायता, प्रार्थी की पुत्रवधु को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप के सामूहिक नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नीरज कश्यप ने पत्र सौपते हुए बताया कि 13 जून को इस घटना के बाद मृतक विनोद कुमार का परिवार असहाय हो गया है। परिवार में मृतक के माता पिता, पत्नी व एक बेटा व बेटी है जो की पूर्ण रूप से विनोद कुमार के ऊपर आश्रित थे। इस विकट ...