विकासनगर, जून 16 -- सहसपुर के बैरागीवाला में मारपीट के दौरान भाजपा नेता की हत्या को जिला कांग्रेस कमेटी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए इसकी निंदा की है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस घटना ने पूरे पछुवादून की भावनाओं को आहत किया है। मीडिया को जारी बयान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि पछुवादून में इस प्रकार की घटना पहली बार सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र की नहीं बल्कि प्रदेश के शांतिपूर्ण वातारवरण को आहत किया है। इस दुखद घटना से क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं संभ्रांत लोगों में गहरा दुःख और आक्रोश है। यह भी पढ़ें- बैरागीवाला में तनाव के बीच भाजपा नेता का अंतिम संस्कार उन्होंने कहा कि पछुवादून सदैव भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है। यहां सभी समुदाय...