विकासनगर, जून 15 -- सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की शाखा हरबर्टपुर की बैठक सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरबर्टपुर में आयोजित की गई। इसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रजवीर सिंह को अध्यक्ष और अमर सिंह खुर्चयाल को महासचिव चुना गया। मंदिराज सिंह को मुख्य संरक्षक तथा सीपी सक्सैना को संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सुखपाल सिंह पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि बालम सिंह, कुंवर सिंह और स्वदेश शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। छोटे लाल भास्कर को उप महासचिव और उम्मेद सिंह गुसाईं को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। छोटन लाल को वरिष्ठ लेखा निरीक्षक बनाया गया, जबकि मोहन सिंह करायत, भोपाल सिंह और भगवती डालाकोटी को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। ज्ञानानंद शर्मा, रघुनाथ सिंह पाल ...