प्रयागराज, मई 30 -- बैरहना और इंद्रपुरी के बीच आवागमन करने वालों की यात्रा सुगम होगी। लोगों को यहां जल्द अंडरपास मिलेगा। दोनों क्षेत्र के बीच मलाकराज रेलवे क्रॉसिंग पर साढ़े आठ करोड़ की लागत से अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और इलाहाबाद उत्तर के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने स्थानीय लोगों के साथ भूमि पूजन किया। यह अंडरपास बैरहना और इंद्रपुरी कॉलोनी को सीधे मालकराज क्षेत्र से जोड़ेगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे जाम और समय की बर्बादी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अंडरपास के निर्माण से इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रयागराज शहर के समग्र विकास...