कौशाम्बी, मार्च 5 -- होली के पावन अवसर पर क्षेत्र के बैरमपुर गांव में परंपरागत होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। यह रंगारंग कार्यक्रम राजकुमार तिवारी के आवास पर संपन्न हुआ। फगुवारों की टोली ने पारंपरिक फगुआ गीत गाकर माहौल को पूरी तरह होली के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान फगुआ गाते हुए ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोलक और मंजीरे की थाप पर गूंजते पारंपरिक गीतों ने पूरे गांव के वातावरण को आनंद और उमंग से भर दिया। फगुआ टोली में भैया लाल मिश्र, बाल कृष्ण तिवारी, भोला पाल, गुड्डा चौबे, मुकेश हेला, मेवा लाल पाल, बचौली ओझा, नंदू कोठार, राधा कृष्ण उपाध्याय, कृष्ण कुमार तिवारी, राजकुमार तिवारी, विपिन केशरवानी, रामू केशरवानी, कल्लू मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर...