बैरमपुर का मोहित नवोदय की प्रवेश परीक्षा में सफल
दरभंगा, मई 24 -- बिरौल। उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरमपुर परिवार एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के छात्र मोहित कुमार झा ने नवोदय विद्यालय संगठन की प्रतियोगिता परीक्षा पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मोहित के पिता किशोर कुमार झा पोखराम के रहने वाले हैं। मोहित अपने ननिहाल बैरमपुर में नाना सत्यनारायण राय के यहां रहकर हाई स्कूल बैरमपुर से पढ़ाई कर रहा था। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में मोहित ने प्रथम श्रेणी में अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए नवोदय विद्यालय संगठन की प्रवेश परीक्षा में भी मोहित सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.