कौशाम्बी, जनवरी 12 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के बैरमपुर ईंट भट्ठे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक साथ पांच विशालकाय अजगर निकलते हुए देखा। अजगरों को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई देखने के लिए मौके पर आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को ईट भट्ठे के पास झाड़ियों और गड्ढों के आसपास एक साथ पांच अजगर रेंगते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दूर से अजगरों के रेंगने का नजारा तो सब देख रहे थे लेकिन किसी ने भी पास जाने की हिम्मत नहीं की। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से झाड़ियों और खाली पड़ी जमीन की सफाई न होने के कारण जंगली जीवों की आवाजाही बढ़ गई ...