अररिया, नवम्बर 18 -- इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, रविवार शाम की घटना लूडो गेम खेलने के दौरान हारने पर सौ रुपए देने की लगी थी शर्त गेम हारने वाले से रुपया मांगने पर सहयोगी के साथ चाकू से किया प्रहार पटेगना। एक संवाददाता लूडो गेम हारने वाले से पैसे मांगने पर बैरगाछी थाना क्षेत्र के अररिया बस्ती पंचायत के वार्ड संख्या 7 अंतर्गत टिकिया टोला में रविवार देर शाम चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को आनन फानन में सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया जहां चिकित्सक के देखरेख में इलाज जारी है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई करते न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घायल युवक कुंदन बहरदार(24) के भाई भगवान बहरदार के आवेदन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.