सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- बैरगनिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालय मंदिर के तत्वावधान में भगवान शिव-पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी निकाली गई, जो श्रद्धालुओ के लिए श्रद्धा-भक्ति का केंद्र बिंदु बना हुआ है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान शिव व माता पार्वती के वैवाहिक उत्सव व आत्म चिंतन के लिए मनाया जाने वाला पर्व महाशिवरात्रि पर नगर स्थित शिवालय मंदिर से रविवार को भव्य शोभायात्रा व भगवान शिव, माता पार्वती व भूत पिचाशों की झांकियां निकाली गई। इस दौरान गुलाल उड़ते रहे। शोभा यात्रा शिवालय मंदिर से होकर मुख्य मार्ग, पटेल चौक, काली मंदिर चौक व अस्पताल चौक होते पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण किया और विभिन्न करतबों का भी प्रदर्शन किया। झांकी एवं शोभा यात्रा के साथ साथ पूरा शहर भोलेनाथ के गीतों व भजनों से गुंजित होता रहा। शहर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.