सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। सोशल मीडिया पर तिलक की एक तस्वीर वायरल होने के बाद सामने आए गंभीर आरोपों में घिरे बैरगनिया थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार पर आखिरकार कार्रवाई हो गई है। एसपी अमित रंजन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है। मामला तब सुर्खियों में आया जब 07 मार्च को थानाध्यक्ष की तिलक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद एक युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ थानाध्यक्ष ने सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।इतना ही तस्वीर वायरल होने के बाद युवती और थानाध्यक्ष के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवती के शिकायत के आधार पर पटना के पाटलिपुत्र थाना में कांड संख्या 130/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।इस बीच, मामला सामने ...