महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना ने जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, जेल चिकित्सालय, मेस सहित पूरे जेल परिसर का अधिकारियों ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बंदियों की समस्यायों को सुनकर जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। डीएम ने जमानत, पेशी, गवाही व अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। जेल मैन्युअल के अनुसार बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने और बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर जांच कराते रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.