आरा, अप्रैल 7 -- आरा। पुलिस अधीक्षक राज ने अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस आरा के पुलिसकर्मियों के बैरक के रिपेयरिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये। गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बैरक में रहने वाले पुलिस कर्मियों की सुविधाओं का भी जायजा लिया। पुलिसकर्मियों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उक्त अवसर पर अश्वारोही डीएसपी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.