फतेहपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर। कन्नौज जिला जेल से दो कैदियों के भाग जाने की घटना से जिला कारागार में भी प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बैरकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। पहरेदारों को अधिक चौकन्ना रहने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। जेल की चहारदीवारी के पास अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगा दिये गए हैं। अफसर रात में दो बार पूरी जेल का घूम कर निरीक्षण कर रहे हैं। जिला जेल में इन दिनों में करीब सात सौ बंदी हैं। जिनमें 40 महिला बंदी हैं। जेल में 18 बैरकें हैं। जिनमें बंदी रहते हैं। बंदियों की निगरानी के लिये 87 बंदी रक्षक तैनात हैं। कन्नौज में तीन जनवरी की रात दो बंदियों के भाग जाने के बाद जिला कारागार में भी सुरक्षा के इंतजाम और बेहतर किये गए हैं। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों को ऐहतियात के तौर पर टेक्नीशियन बुला चेक कराया गया है। अफसर रात में भी दो बार पूरी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.