हापुड़, मार्च 18 -- बैम्बू ग्रोव स्कूल में बुधवार को कक्षा पांचवीं के छात्रों को विदाई दी गई। इस दौरान बच्चों को उनके व्यक्तित्व और प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए टाइटल्स दिए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने डांस और संगीत का आयोजन किया। कक्षा चार के बच्चों ने पार्टी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रदीप सुंदर नारायण सिंह डायरेक्टर और मैनेजर मुकेश कुमार ने विचार रखें। प्रधानाचार्या मंजू त्यागी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सब बच्चे अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करें। विदाई समारोह का समापन बच्चों को उपहार देकर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...