नई दिल्ली, मई 25 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को बैन कर दिया गया है। फरहान अख्तर के साथ चल रहे फिल्म डॉन 3 के विवाद को लेकर ये फैलसा Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE ने लिया है। अब इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह की टीम की तरफ से जवाब आया है। टीम की तरफ से कहा गया है कि रणवीर जानबूझकर इस मुद्दे पर चुप थे। वो ऐसे मामलों को पब्लिक में नहीं बल्कि आपसी में सुलझाना चाहते थे। वो इंडस्ट्री और डॉन प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं।रणवीर की तरफ से आया ये बयान इस मामले में रणवीर सिंह के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है- 'रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं। डॉन 3 से जुड़े विवाद के दौरान उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उनका मानना ​​है कि प्रोफेशनल बातचीत और पर्सनल रि...