गोंडा, मार्च 14 -- नवाबगंज, संवाददाता। भूमि के बैनामे में जालसाजी कर कब्जा करने और विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नगर के मोहल्ला संचरही निवासी मोहम्मद हारून ने बताया कि ग्राम नवाबगंज शहरी क्षेत्र में बदीउज्जमा खां व अन्य मालिकों द्वारा कई लोगों के पक्ष में भूमि बैनामा की गई थी। सभी बैनामेदार अपने-अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कर काबिज हैं। बताया कि होलापुर काजी निवासी कुद्दूस अहमद पूर्व में राजस्व लेखपाल पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नगवा गांव निवासी अभय कुमार पांडेय व अयोध्या के अंगूरी बाग कालोनी निवासी नाफिस आलम के साथ मिलकर कथित रूप से जालसाजी से अधिक...