सहारनपुर, मई 16 -- नकुड़, संवाददाता। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तहसील परिसर में जमकर मारपीट हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके से गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार को एक पक्ष अपने हिस्से की जमीन का बेनामा किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में कराने के लिए तहसील पहुंचा था। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को लग गई, जिसके बाद वह भी तहसील परिसर पहुंच गए। अलीसान पक्ष का आरोप है कि मौके पर उनकी जमीन कम निकल रही है, जबकि दूसरे पक्ष के कब्जे में ज्यादा भूमि है। यह भी पढ़ें- कांके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल उनका कहना था कि पहले जमीन की पैमाइश कराई जाए, उसके बाद ही जमीन की बिक्री की ज...