बैनामे की जमीन पर कब्जा न मिलने से बरगद पर चढ़ा किसान, तहसील परिसर में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
अयोध्या, जून 18 -- बीकापुर(अयोध्या) , संवाददाता। बैनामे की जमीन पर कब्जा न मिलने और राजस्व विभाग की कार्यशैली से नाराज एक किसान ने गुरुवार को बीकापुर तहसील परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। तारुन थाना क्षेत्र के बनकटवा इछौरी निवासी अवधेश वर्मा रस्सी लेकर तहसील परिसर स्थित बरगद के पेड़ पर चढ़ गया और न्याय की मांग को लेकर हंगामा करने लगा। किसान का आरोप है कि उसकी बैनामे की जमीन की पैमाइश सही ढंग से नहीं कराई गई है। विपक्षी द्वारा अधिक भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा। अपनी मांगों को लेकर वह बरगद के पेड़ पर चढ़ गया, जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रामखेलावन मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.