सहारनपुर, मार्च 26 -- नकुड़। बैनामें नहीं होने पर उप निबंधक कार्यालय पर लोगों ने हंगामा कर दिया। जबकि अधिकारियों के अनुसार वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण रजिस्ट्री कार्य बाधित हो रहा हैं। बुधवार को तहसील कार्यालय स्थित उप निबबंक कार्यालय में जमीन, प्लाट आदि की रजिस्ट्री नहीं होने के चलते काफी संख्या में भीड़ हो गयी। काफी देर तक भी बैनामे का कार्य शुरू न होने पर लोगो के सब्र का बांध टूट गया और बैनामा कराने आये लोगों ने रजिस्ट्री कार्यालय के सामने हंगामा कर दिया। इसके कारण तहसील में अफरा तफरी का माहौल खड़ा हो गया। लोगों का आरोप है कि कई दिन से वह रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उनके बैनामे नही हो पा रहे हैं। उधर, एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन होने और वेबसाइट में तकनीकी ख़राबी के कारण समस्या हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.