गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। ई-रजिस्ट्री के विरोध में गाजियाबाद की तीनों तहसील में 20 दिन से चल रही बैनामा लेखक और अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। बुधवार को सदर, लोनी और मोदीनगर की तहसील में रजिस्ट्री शुरू होंगी। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा और सचिव दीपक वाष्र्णेय ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने बताया पंजीकरण का निजीकरण किए जाने के विरोध में प्रदेश के सब- रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा लेखक, अधिवक्ता और स्टांप विक्रेता हड़ताल पर थे। 20 दिन से कामकाज पूरी तरह ठप था। उन्होंने बताया अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लखनऊ जाकर आईजी स्टाम्प नेहा शर्मा से मिला था, जहां मजबूती से बात रखी गई। आईजी स्टाम्प ने ई-रजिस्ट्री पर अपना निर्णय वापस ले लिया। इसके अलावा वहां उपस्थित प्रतिनिधि मंडल द्...