आगरा, मार्च 2 -- जगदीशपुरा क्षेत्र में मकान का बैनामा न करने और लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बोदला सेक्टर तीन निवासी विनोद कुमार दक्ष ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने पुत्र मोहित कुमार के नाम एचआरसी होराइजन कॉलोनी, मौजा कलवारी स्थित डबल स्टोरी मकान 19 लाख रुपये में खरीदना तय किया था। विक्रेता चन्द्रवती पत्नी लक्ष्मण सिंह और उनके पुत्र गीतम सिंह, निवासी ग्राम छः पोखर, तहसील किरावली, थाना अछनेरा से सौदा हुआ था। आरोप है कि 70 हजार रुपये नकद एडवांस दिए गए। जबकि अलग-अलग तिथियों में चेकों के माध्यम से कुल 3.96 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 4.66 लाख रुपये दिए गए। पीड़ित का कहना है कि भुगतान के बाद जब बैनामा कराने को कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.