बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा निवासी लाखन पुत्र रामकुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि उसके पुत्र वीरेंद्र ने धोखे से जमीन का बैनामा करा लिया है। जबकि इसमें अन्य का भी हिस्सा था। पीड़ित ने जांचकर बैनामा निरस्त करने की मांग की है। आरोप लगाया कि पुत्र 14 लाख रुपया व जरूरी कागजात लेकर कहीं चला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...