गोपालगंज, अप्रैल 26 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सुकसेनवा मिश्र गांव में एक महिला द्वारा खरीदी गई जमीन पर अवैध कब्जा करने एवं 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में स्थानीय थाने में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग पांडेय टोला निवासी अजय पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय ने सुकसेनवा मिश्र गांव में तीन डिसमिल जमीन बैनामा के जरिए खरीदी थी। जिसपर गांव के ही गुड्डू यादव, परशुराम यादव सहित तीन लोग मिलकर जबरन कब्जा जमाप लिए हैं। आरोपितों द्वारा जमीन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखाया जाता है। मना करने पर गाली-गलौज करते है व 25 लाख रुपए रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस तीन लोगों के विरुद्ध प्र...