फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- अरांव क्षेत्र में एक व्यक्ति से जमीन के बैनामे के नाम पर भूमि स्वामी ने 22 लाख रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद भी भूमि का बैनामा नहीं किया। कई बार टोकने पर जमीन की कीमतें बढ़ने की बात करते हुए बैनामा किसी दूसरे के नाम कर दिया। रुपये मांगने पर वापस करने से भी इन्कार कर दिया। थाना अरांव पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना अरांव क्षेत्र के ताखा निवासी पूरन सिंह ने सन 2022 में केशव से उसके खेत का सौदा किया था। केशव सिंह के मांगने पर वह उसके बेटे शिवकेंद्र के खाते में धनराशि भेजता रहा। धीरे-धीरे उमेश ने उससे 22 लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए। जब केशव सिंह से खेत का बैनामा कराने की बात कही तो वह इसमें टालमटोल करने लगा। पूरन सिंह द्वारा दबाव बनाने पर केशव सिंह, उसके बेटे शिवकेंद्र एव...