देवघर, अप्रैल 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैद्यनाथपुर मोड़ पर बुधवार शाम एक टेलर मास्टर पर अज्ञात युवकों द्वारा जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में घायल मोहनपुर थाना के हरकट्टा गांव निवासी अजय पोद्दार ने बताया कि बैद्यनाथपुर चौक पर टेलर का काम करता है। बुधवार लगभग चार बजे के आसपास तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक गाली-ग्लौज करने लगे। उसी दौरान दुकान में रखे कैंची उठाकर हमला कर शरीर के कई हिस्सों में वार कर घायल कर दिया। घायल ने बताया कि हमले के बाद शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.