बैदापुर गांव में डेढ़ दशक पुराना खड़ंजा मार्ग बना मुसीबत
मऊ, मई 31 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के बैदापुर गांव में करीब 14 वर्ष पूर्व बना लगभग 100 मीटर लंबा खड़ंजा मार्ग अब पूरी तरह बदहाली की तस्वीर बन चुका है। जगह-जगह उखड़े पत्थर, गहरे गड्ढे और जलभराव ने ग्रामीणों का चलना दूभर कर दिया है। हल्की बारिश में यह मार्ग किसी तालाब जैसा नजर आने लगता है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों के लिए यही मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन वर्षों से मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के टुनटुन बाबा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.