बैदराबाद स्थित एक दुकान से चोरी, आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 23 -- अरवल, निज संवाददाता। बैदराबाद स्थित एक दुकान से रुपये चोरी के मामले में दुकानदार दिनेश कुमार के आवेदन पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने चोरी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परासी थाना क्षेत्र के मखमीलपुर गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि दुकानदार के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.