जहानाबाद, मई 3 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने की पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब बैदराबाद के पास सोन दियारा से जप्त की है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी शराब लेकर जा रहा है। तभी पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को देखकर शराब कारोबारी शराब छोड़कर भाग गया। वहीं से शराब जप्त कर थाना लाया गया है एवं इस मामले में अज्ञात केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार, अन्य कारोबारी फरार यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटिहार: लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...