किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के उत्तरपाली स्थित बैथल मिशन स्कूल ने किशनगंज जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारत के अग्रणी स्कूल सर्च प्लेटफॉर्म एडुकनेक्टिन द्वारा बैथल मिशन स्कूल को वर्ष 2025-26 के लिए बेस्ट स्कूल अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल स्कूल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे किशनगंज जिले के लिए एक बड़ी मिसाल है। एडुकनेक्टिन के आधिकारिक रैंकिंग के अनुसार, स्कूल ने कुछ मुख्य बिंदुओं पर सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। जिसमें तकनीकी उत्कृष्टता,आधुनिक बुनियादी ढांचे और नवीन शिक्षण पद्धतियों के साथ भविष्य की शिक्षा की ओर कदम,अभिभावकों का अटूट विश्वास है। यह रैंकिंग अभिभावकों के फीडबैक और उनके जबरदस्त समर्थन पर आधारित है, जिसमें स्कूल को सर्वोच्च स्थान मिला है। इस बड़ी जीत पर अपनी खुशी साझा करते...