देवरिया, अगस्त 19 -- बैतालपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। इंडियन ऑयल डिपो बैतालपुर के पास खड़े एथनॉल लदे एक टैंकर से बुधवार को अचानक रिसाव से हड़कंप मच गया। गीडा स्थित केयान इंडस्ट्रीज से एथनॉल लेकर आया यह टैंकर बीते एक सप्ताह से डिपो के बाहर खड़ा था。

रिसाव की जानकारी और प्रतिक्रिया देर रात टैंकर से रिसाव शुरू होने पर चालक और डिस्टलरी प्रबंधन ने डिपो प्रशासन को अवगत कराते हुए इसे तुरंत खाली कराने का अनुरोध किया, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए डिपो प्रशासन ने रिसाव वाले टैंकर को अंदर लेने से इंकार कर दिया। बाद में डिपो प्रबंधक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए अपने सेफ्टी टीम को भेजा और लिकेज बंद कराकर डिपो मे एथनॉल टैकर को डिपो में खाली करने लिए लिया। ​

जिला प्रशासन की कार्रवाई बुधवार सुबह मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन त...