देवरिया, जनवरी 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। बैतालपुर चीनी मिल चलाने सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को एक साल 338वें दिन धरना जारी रहा। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त पंचायत निकाय मोर्चा तथा संयुक्त महा मोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने धरना स्थल पर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि कृषि प्रधान देश के अन्नदाता किसान अपनी मांगों के लिए धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में जनसभा में चार बार घोषण कर चुके हैं कि बैतालपुर में चीनी कांप्लेक्स बनेगा। इसके बाद भी बैतालपुर चीनी मिल चलाने की प्रक्रिया नहीं दिखाई दे रही है। जल्द बैतालपुर चीनी मिल चालू करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो किसान सड़क पर उतरने को बाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.