रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल मुख्यालय की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। ओपन सिंगल्स और डबल्स के साथ टीम चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, जुझारूपन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित करता है। मौके पर संजय कुमार ठाकुर, महाप्रबंधक (कल्याण), एनके झा, जेएसएसपीएस, आरके सिंह, आदिल हुसैन, रामेश्वर मंडल, विनय कुमार मौजूद थे. यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: राज्य ...