देवरिया, अगस्त 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को कुशीनगर के गीता इंटरनेशनल कालेज में मंडलीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें टेबल टेनिस और बैडमिंटन के खेल हुए। इसमें देवरिया जनपद बालक व बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस बालिका संवर्ग में भी जनपद चैंपियन रहा।बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कंपोजिट विद्यालय जंगल सहजौली, बैतालपुर के अनु चौहान, सिमरन, शशि यादव, शिखा भारती व कंपोजिट विद्यालय मदिरा पाली खास के अनुज वर्मा का चयन हुआ। वहीं टेबल टेनिस बालिका वर्ग में अनु चौहान चयनित हुई। खिलाड़ियों की सफलता पर बीएसए डॉक्टर राम जियावन मौर्य, बीईओ जयराम पाल, जिला व्यायाम संजय कुमार सिंह, संजय तिवारी, संजीव दुबे, नरेंद्र मोहन सिंह, श्री राम यादव, देवानंद भारती, सन्दल मणि व छोटेलाल...