रांची, अप्रैल 27 -- रांची। खेलगांव में आयोजित अंडर-17 रांची जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में टेंडर हार्ट स्कूल की 10वीं की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर पहचान बना रहे हैं। निदेशक जे मोहंती, प्राचार्या उषा किरण झा, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला व शिक्षकों ने साक्षी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...