भागलपुर, सितम्बर 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को कई प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता सैंडिस कंपाउंड, खेल भवन और इंडोर बैडमिंटन हॉल में हो रही है। यही समापन कार्यक्रम बुधवार को होगा। विजेताओं, उप विजेता एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) शमीम अंसारी ने दी। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त सहयोग से जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 27 से 30 सितंबर तक होगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में अर्णव मिश्रा ने प्रथम तथा हर्षित सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में आराध्या पीहू प्रथम एवं अदित...