एटा, मार्च 13 -- पंडित गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर आयु वर्ग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चौथे दिन बालक-बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कुल 130 खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग सिंगल्स में सुषांत प्रथम, शिवांग द्वितीय, शिव एवं अंकित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। डबल्स वर्ग में शिवांग-प्रतीक प्रथम, सुषांत-शिव द्वितीय तथा मयंक-सक्षम, प्रिंस-नैतिक की जोड़ियों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग सिंगल्स मैच में श्रेष्ठा प्रथम, श्रद्धा द्वितीय तथा परी-काव्या संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। डबल्स वर्ग में श्रेष्ठा-परी प्रथम, काव्या-आराध्या द्वितीय, अन्तरा-उन्नति, श्रद्धा-सोना संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्ण...