हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले में संचालित नवसृजित आवासीय बालिका बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र के लिए वर्ष 2026-27 के लिए नई प्रतिभाओं के चयन को लेकर प्रतिभा चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता बैटरी टेस्ट एवं खेल विशेष कौशल परीक्षण के आधार पर संपन्न होगी। चयन प्रक्रिया कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग में 26 मई 2026 से 30 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 07 बजे से आयोजित की जाएगी।जिला प्रशासन ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में चयनित खिलाड़ियों को विभाग की ओर से उच्च गुणवत्ता का भोजन एवं निःशुल्क आवासन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए 30 को होगा चयन इसके अलावा उत्कृष्ट प्रशिक्षकों ...