एटा, अगस्त 19 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित 38वीं प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कृष्ण गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव कुंज, मथुरा में संपन्न हुई। जहां पर सरस्वती विद्या मंदिर एटा के खिलाड़ियों ने अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग का गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में कुल 39 टीमों ने हिस्सा लिया। हनुमान प्रसाद धनुका वृंदावन को 21-07, 21-11 से, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बलकेश्वर आगराको 21-09, 21-11 से, संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की टीम को 21-12 ,21-09 से,हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इस टीम में श्रेष्ठा गहलोत, परी उपाध्याय, प्रज्ञा सिंह और सोनाली ने सारे मैच जीते। वहीं बालक वर्ग में अंडर 17 की प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर हुई। इसमें अपने पूल में सरस्वती विद्या मंदिर एटा क...