धनबाद, जून 26 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत आईआईटी धनबाद के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर बैडमिंटन कोर्ट में रैकेट घुमाओ, नशा भगाओ थीम पर ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। जूनियर गर्ल्स डबल्स वर्ग में अनिर्वेदा और नव्या की जोड़ी विजेता रही, जबकि दिव्यानी और सुभिक्षा उपविजेता बनी। जूनियर ब्वॉयज डबल्स में ईऑन और अरुण ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि श्लोक और अनीश उपविजेता रहे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धि वीमेंस डबल्स में स्वास्ति और सोनाल...