खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। नगर संवाददाता बिहार हंड्रेड मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में खगड़िया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के 50 प्लस सिंगल वर्ग में रणधीर कुमार सिंह व डबल्स वर्ग में रणधीर कुमार सिंह एवं डॉ. जैनेंद्र नहार की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन बनने का बीते दिनों गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में खगड़िया बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा इंडोर स्टेडियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष संजीव प्रकाश एवं डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि यह खगड़िया जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है। वहीं बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. एच. प्रसाद ने अपने संबोधन...