गोपालगंज, मार्च 15 -- थावे। एक संवाददाता थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत स्थित रीजियस पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में रागिनी कुमारी और अंशु कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। इस अवसर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय के निदेशक शत्रुघ्न प्रसाद श्रीवास्तव, प्राचार्य गणेश प्रसाद, जिला पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश राय, पैक्स अध्यक्ष अमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.